अच्छी खबर : अब महज साढे छह घंटे में पूरा होगा दिल्ली से कटरा का सफर, जानें
कई महीनों से बंद माता वैष्णो देवी का दरबार 16 अगस्त से भक्तो के लिए खोल दिया जायेगा. जिसके बाद भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा सकते हैं. इसी के बीच भक्तो के लिए एक अच्छी खबर है. 2023 से श्रद्धालु दिल्ली से कटरा सड़क के रास्ते महज साढ़े छह घंटे में पहुंच सकते हैं।
इस बात की जानकरी खुद केंद्रीय मंत्री जिंतेंद्र सिंह ने दी है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कुछ कामगार लोग कच्ची सड़क पर काम करते नजर आ रहे हैं। और सड़क का निर्माण तेजी से किया जा रहा है.
केंद्रीय मंत्री जिंतेंद्र सिंह ने कहा अभी भक्तो को माता वैष्णो देवी तक जाने में 12 घंटे का सफर लगता है लेकिन आने वाले समय में ये आधा हो जायेगा दिल्ली-कटरा सड़क गलियारा बनने से दिल्ली से माता के दरबार की दूरी साढ़े छह घंटे की होगी।
उन्होंने कहा इस सडक के निर्माण के लिए प्रस्ताव पास हो गया है और काम भी शुरू कर दिया है जो की जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा ह परियोजना 2023 में पूरा हो जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु सड़क के रास्ते साढ़े छह घंटे में कटरा पहुंच जाएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक ये रास्ता व्यापारियों के लिए भी बेहद फायदेमंद है,
कटरा- दिल्ली एक्सप्रेस रोड कॉरिडोर के प्रमुख तथ्य
-यह कॉरिडोर तीर्थ नगरी अमृतसर को भी जोड़ेगा।
-श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर के भी दर्शन कर सकेंगे।
-इसके साथ ही यह कॉरिडोर कई अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगा।
-केंद्रीय मंत्री जिंतेंद्र सिंह के अनुसार, दिल्ली-कटरा रोड कॉरिडोर की लागत 35000 करोड़ से अधिक हो सकती है। -दिल्ली-कटरा रोड कॉरिडोर जम्मू और कठुआ के साथ-साथ पंजाब के अमृतसर, जालंधर, कपूरथला और लुधियाना से होकर गुजरेगा।