उत्तराखंड: लोहाघाट की बेटी किरण के लिए इंसाफ की मांग.. पिता ने ससुराल वालों पर बेरहमी से ह’ त्या का आरोप लगाया
उतराखंड के चम्पावत से दिल दहलाने घटना सामने आई है.यहाँ पर 3 महीने पहले विवाह के बंधन में बंधी एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। लेकिन लड़की के घर वालों ने आरोप लगाया की ससुराल वालों ने उसके उपर दहेज का दबाब बनाया था और दहेज ना देने पर उसकी हत्या कर दी
इसके बाद मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति और उसकी सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला लोहाघाट के ग्राम सभा पाटन पाटनी का बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच- पड़ताल शुरू कर दी है और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के गले में निशान हैं।
लोहाघाट के ग्राम सभा पाटन पाटनी में खेतीखान के निवासी राजेंद्र सिंह बोरा की बेटी 21 वर्षीय बेटी किरण की शादी हाल ही में 10 मार्च 2021 को कुलदीप बिष्ट के साथ हुई। शादी के बाद से ही कुलदीप बिष्ट और उसकी सास किरण के साथ मारपीट करने लगे और दहेज के लिए परेशान करने लगे
उन्होंने बताया कि किरण हमेशा ही फोन पर अपने ससुराल वालों द्वारा की जा रही प्रताड़ना के बारे में बताती रहती थी। अचानक ही बीते रविवार रात को फोन आया कि किरण की मृत्यु हो गई। शनिवार को जब माँ से बात हुई थी तब किरण ने उसकी बेटी ने यही कहा था कि वह एकदम ठीक है। लेकिन घर में हर वक्त दहेज के लिए उसको प्रताड़ित किया जा रहा है।
पिता ने तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी की उसके ससुराल वालों द्वारा निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है और उन्होंने अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाई है। मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति कुलदीप बिष्ट और सास के विरुद्ध तमाम धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Image Source: rajyasameeksha