दुनिया में किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा पॉवरफुल? जानिए कौन से नंबर पर आता है भारत का पासपोर्ट
आपने पावरफुल का का मतलब तो पता ही होगा, जो सबसे ज्यादा शक्तिशाली, पावरफुल इन्सान होते है, मशीन होती हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है पासपोर्ट भी पावरफुल होता है? ऐसा बिलकुल भी नही है जो देश विकसित है और जो पावरफुल हैं उनका पासपोर्ट पावरफुल होगा, अमेरिका पावरफुल देश है फिर भी उसका पासपोर्ट पावरफुल नही है, ऐसा क्यों चलीये हम बताते हैं आपको…
हाल में जारी हुई वैश्विक रैंकिंग की रिपोर्ट के अनुसार न्यीजीलैंड का पासपोर्ट दुनिया में सबसे शक्तिशाली है। पासपोर्ट इंडेक्स लिस्ट में रियल टाइम, वीजा प्रतिबंधों, लेजिस्लेटिव फैक्टर में बदलाव और प्रवेश आवश्यक्ताओं की शक्ति को सूचीबद्ध करता है।

इससे पहले दो देशो जापान और न्यूजीलैंड दोनों ने मिलकर ये स्थान पाया था जबकि इस बार न्यूजीलैंड ने अकेले ही पहला स्थान पा लिया, इसका मतलब यह है कि न्यूजीलैंड के नागरिक 120 से अधिक देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं।
ये है पावरफुल पासपोर्ट की शक्तियाँ

जिस देश के के नागरिकों के पास पावरफुल पासपोर्ट होता हैं उनके पास भूते अच्छे अधिकार होते है, पावरफुल पासपोर्ट धारक बिना पासपोर्ट के दुनिया के 120 देशों से अधिक देशों में घूम सकते हैं उनपर किसी प्रकार की रोख नही लगती है.
दुसरे तीसरे स्थान पर हैं ये देश

दूसरे स्थान पर जर्मनी, स्विजरलैंड, ऑस्ट्रिया, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया के साथ जापान का नाम शामिल हैं। तीसरा स्थान स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, बेल्जियम, इटली और फिनलैंड द्वारा शेयर किया गया है। इस बीच भारत ने 58 वां स्थान हासिल किया है।