ग्रुप ज्वाइन करें और पायें 1000 रूपये जुड़े
1000 रूपये मुफ्त पायें Join Now    

कहते है की जब प्यार का परवान सिर चढ़कर बोलने लगता है तब इन्सान को कुछ नजर नहीं आता। वो दुनियादारी की सभी हदों को पार कर जाता है, उसे तो केवल अपने प्रेमी की चाह होती है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे ही क्रिकेट खिलाडियों के बारे में बताने वाले है जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए धर्म की दीवारों को भी लाँघ दिया। और दुसरे धर्म की लडकियों को अपना जीवन साथी बनाया है।

1.दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल:-

दिनेश कार्तिक टीम इण्डिया के स्टार बल्लेबाजो में से एक है। और इन दिनों ये आईपीएल में भी खूब कमाल कर रहे है। लेकिन आपको बता दे की दिनेश कार्तिक को अपनी पहली पत्नी निकिता से धोखा मिला था। जिसके बाद इन्होने साल 2015 में इसाई धर्म से नाता रखने वाली स्क्वाश प्लेयर दीपिका पल्लीकल को अपना जीवन साथी चुना।

2.जहीर खान और सागरिका घाटगे:-

जहीर खान टीम इण्डिया के पूर्व तेज गेंदबाज है। इन्होने अपने समय में अपनी गेंदबाजी से अच्छे अच्छे बल्लेबाजो को मैदान में धुल चटाई है। लेकिन आपको बता दे की इन्होने मराठी परिवार से ताल्लुक रखने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सागरिका घाटगे को अपना जीवन साथी बनाया। जबकि जहीर खान एक मुस्लिम परिवार से आते है। इन्होने साल 2017 में कोर्ट मैरिज किया था।

3.युवराज सिंह और हेजल कीच:-

युवी और हेजल की ये जोड़ी अक्सर सोशल मिडिया पर सुर्खिया बनी रहती है। इसमें युवी एक सिख परिवार से नाता रखते है तो वही हेजल इसाई धर्म से ताल्लुक रखती है और एक अंग्रेज है। बता दे की युवराज सिंह वो प्लेयर है जिन्होंने 2007 और 2011 में टीम इण्डिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने में अपना अहम योगदान दिया था।

4.मोहम्मद कैफ और पूजा यादव:-

हालंकि मोहम्मद कैफ का क्रिकेट कैरियर तो ज्यादा लम्बा नहीं चल पाया लेकिन इन्होने भारतीय क्रिकेट की तस्वीर बदलने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। मोहम्मद कैफ जहा एक मुस्लिम फैमिली से ताल्लुक रहते है तो वही इन्होने पूजा यादव नाम की हिन्दू लड़की से शादी रचाई है। इनकी ये शादी साल 2011 में हुई थी, जोकि काफी चर्चा में रही थी।

5.अजीत अगरकर और फातिमा:-

अजीत अगरकर भी भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ते गेंदबाज हुए है। जिनके वजह से ये कई बार चर्चा का विषय भी बनते रहते थे। इन्होने एक मुस्लिम परिवार से नाता रखने वाली लड़की फातिमा को अपना जीवन साथी बनाया। जबकि ये खुद एक मराठी परिवार से आते है। आपको जानकर हैरान होगी की फातिमा उनके ही एक दोस्त की बहन है। इन्होने साल 2007 में शादी की थी।

6.मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी:-

मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके है। इन्होने साल 1987 में नौरीन नाम की लड़की से शादी की थी, लेकिन इनकी ये शादी 1996 में टूट गई थी। इसी साल इन्होने भी संगीता बिजलानी को अपना हमसफर बनाया था। जबकि इन दोनों के धर्म अलग अलग थे। लेकिन इनकी ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई। जिसके बाद साल 2010 में ये दोनों अलग हो गये।

7.मंसूर अली खान पटौदी और शर्मीला टैगौर:-

मंसूर अली खान पटौदी भी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके है। इन्होने बॉलीवुड अभिनेत्री शर्मीला टैगौर को अपना जीवन साथी बनाया था जोकि एक हिन्दू बंगाली लड़की थी। जबकि मंसूर अली मुस्लिम थे। इस जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया था। लेकिन आपको बता दे की अब मंसूर अली खान इस दुनिया में नहीं हैं, साल 2011 में इनका निधन हो गया था।

Kuldeep Kumar

Journalist from Moradabad. At @News Desk he report, write, view and review Crcicket News. Can be reached at [email protected] with Subject line starting Kuldeep

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *