माँ बाप की तरह बदंर ने कुत्ते के बच्चे को लिया गोद, इंसानों को सिखाई इंसानियत
जिस तरह दुनिया तेज़ी से तरक्की कर रही है। उतनी ही तेज़ी से इंसानियत भी ख़त्म हो रही है। कई बार देखने को मिला है की लोग अपने नवजात शिशुओं को बेसहारा मरने के लिए छोड़ देते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहाँ जानवरों में इंसानियत देखी गयी है।
दक्षिण भारत में एक बंदर एक कुत्ते के बच्चे को आवारा कुत्तों से भी लड़ कर उसकी जान बचाता है। उस कुत्ते के बच्चे को बंदर माँ की तरह अपनाकर उसे प्यार से अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। एक कुत्ते के बच्चे के प्रति इतना प्यार बंदर द्वारा पहली बार देखा गया है।
बतादे की इस पूरी घटना को संजय पांडेय नाम के एक व्यक्ति ने इन्हें फ़ेसबुक पर भी शेयर किया है। अब तक इन तस्वीरों को 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चूका है। यह घटना इंसान को सिखाने के लिए काफी है।