1 हजार साल से यही टिका है गोल्डन पत्थर, तूफ़ान भी नहीं कर पाया कुछ टेढ़ा
म्यांमार में 1200 मीटर की ऊंचाई पर एक 25 फुट का पत्थर हजारो सालो से लटक रहा है। जिसे देखने के लिए भीड़ लगी रहती है। लोगो का मानना है की भगवान बुद्ध की शक्तियों की वजह से ये पत्थर टिका हुआ है। ऐसा ही एक पत्थर तमिलनाडु के महाबलीपुरम शहर में स्थित है जो 12 सालो से ढलान पर टिका है।
आपको बतादे की इस 25 फुट के पत्थर को लोग भगवान का रूप मानते है और पूजा करते है। इस पत्थर की खास बात यह है की यह पत्थर पीले रंग का दीखता है। इसे “गोल्डन रॉक” भी नाम दिया गया है। लोग यहाँ आकर इस पत्थर पर गोल्ड टेस्ट लगा जाते है जिसकी वजह से यह पीला नज़र आता है।
यह गोल्डन रॉक” ऊँची चोटी पर नुकीले पत्थर के सहारे खड़ा है इस चमत्कारी पत्थर को देखने की खातिर भक्तों का जमावड़ा रहता है। अभी दुनिया में कई ऐसी अद्भुत चीजें है जो हमारे सामने नहीं आयी है।
म्यांमार के लोगो का मानना है की यह पत्थर भगवान बुद्ध के बालों पर टिका हुआ है। इसलिए भयंकर तूफ़ान में भी अपनी जगह से नहीं हिलता है। कुछ लोगों का कहना है की एक बौद्ध भिक्षु ने इस पत्थर को भगवान बुद्ध के सिर के बालों पर रख दिया है।