70 साल तक जवान, 150 साल लम्बी उम्र, जाने क्या मिला था……
इस दौर में एक इंसान कितने समय तक जीवित रह सकता है यह कोई बता नहीं पाएगा। लेकिन इस दौर में लोगों की उम्र 60 साल एक औसत मानी जाती है। लेकिन आज भी दुनिया में कुछ ऐसे लोग हैं जो 100 साल से ज्यादा जीते हैं मीडिया में खबर के अनुसार, 1984 में लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर अब्दुल मोबट नाम का एक व्यक्ति पहुंचा। जिसे देखकर सभी हैरान रह गए क्योंकि उसके पासपोर्ट में जन्म की तिथि 1832 लिखी गई थी।
एयरपोर्ट के जांच अधिकारियों को लगा कि अब्दुल मोबट के पासपोर्ट में किसी तरह की गलती है लेकिन जब उसे दोबारा जाँचा गया तो अधिकारियों के होश उड़ गए। अधिकारियों ने अब्दुल मोबट को देखकर विश्वास नहीं हो रहा था कि जो व्यक्ति उनके सामने खड़ा है वह 152 साल का हैं। बता दे कि अब्दुल मोबट हुंजा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं जो नॉर्थ पाकिस्तान के काराकोरम माउंटेन की हुंझा वैली में रहते हैं।
अगर आपको इन समुदाय के बारे में नहीं पता तो आज हम इनके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, आपको बता दें कि हुंजा वैली में रहने वाले लोगों को बुरुशो समुदाय भी कहा जाता है इनकी संख्या ज्यादा नहीं है फिर भी इस समुदाय में लगभग 87000 लोग मौजूद हैं सभी लोग हुंजा घाटी में एक जगह रहते हैं।
इस समुदाय के लोग लंबे समय तक जीवित रहते हैं इसके अलावा इनकी महिलाएं 65 साल की उम्र में भी पैदा कर सकती हैं सभी राज उनके खान-पान से जुड़ा हुआ है। खानपान में धूप में सुखाएं अखरोट कई प्रकार के मेवे के अलावा हरी सब्जियां फल, अनाज, दूध अंडा जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं बुरुशो समुदाय की एक खास बात यह है कि यह साल के दो-तीन महीने कुछ नहीं खाते केवल जूस पीकर अपने दिन गुजारते हैं यही वजह है कि इनकी उम्र इतनी लंबी होती है इस समुदाय के लोग 70 साल तक बिल्कुल जवान दिखते हैं।