अनिल कपूर के पास किराया देने तक के नहीं थे पैसे, पूरी फैमली के साथ रहते थे राज कपूर के गैरेज में, फिर ऐसे बदल गयी किस्मत
अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज सबसे खुबसुरत अभिनेता माने जाते हैं. बढती उम्र के साथ उनके चेहरे पर अलग ही निखार आया है वो जब भी सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट करते है तो उनके फैन्स हैरान रह जाते हैं. क्योंकी वो बेहद खुबसुरत दिखते हैं.
अनिल कपूर का बॉलीवुड का सफर बेहद परेशानी से भरपूर था उनकी पहली फिल्म ‘वो सात दिन’ 23 जून, 1983 को रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने लीड एक्टर का रोल निभाया था आज अनिल कपूर बॉलीवुड में राज करते है. उनके पास घर है महंगी कारें हैं लेकिन एक ऐसा वक्त था जब जब वो अपने परिवार के साथ राज कपूर के गैरेज में रहा करते थे।
जब अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर जब वो मुंबई आए तो कुछ सालों तक राज कपूर के गैरेज में रहा करते थे। राज कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन हैं। काफी समय के यहाँ रहने के बाद उन्होंने एक चॉल में कमरा किराए पर लिया और काफी समय तक वहां रहे।
अनिल कपूर के पिता मुंबई में पैसे कमाने आये थे लेकिन उनके पास मुंबई आकर उनके पास रुकने का कोई ठिकाना नहीं था। ऐसे में राज कपूर ने अपने गैरेज में उन्हें रुकने की जगह दे दी थी। कहा जाता है एक समय था जब अनिल कपूर की हालत बेहद खराब थी.
उनके पास टैक्सी का किराया देने तक के पैसे नहीं होते थे। उस दौरान उनकी मदद एक शख्स करता था। ये शख्स और कोई नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड सुनीता थीं, तब सुनीता ही अनिल की जरूरत के सारे खर्चे उठाया करती थीं। धीरे धीरे दोस्ती कब प्यार में बदल गयी पता ही नही चला और अब सुनीता अनिल कपूर की पत्नी हैं.