बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) इंडस्ट्री के मशहूर हस्तियों में से एक हैं। जिंदगी के 65 बसंत देख चुके अनिल कपूर के पास आज के समय किसी भी चीज की कमी नहीं है। उन्होंने फिल्मों में नाम से लेकर दौलत भी खूब कमाई है। यहां तक कि उनकी फैमिली के सदस्य भी काफी पॉपुलर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनिल कपूर ने अपने शुरुआती दिनों में काफी गरीबी देखी है। एक समय ऐसा था जब अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर अपने परिवार के साथ राज कपूर (Raj Kapoor) के गैराज में रहते थे। Also
अनिल कपूर के पिता ने गैराज में परिवार के साथ बिताया समय
अनिल कपूर के पिता साउथ फिल्मों को प्रोड्यूस करते थे। उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमान के लिए मुंबई की तरफ कदम बढाए। जब वह मुंबई आए तो रहने का कोई ठिकाना नहीं था इसलिए सुरिंदर कपूर को राज कपूर के गैराज में रहना पड़ा था। उनका पूरा परिवार गैराज में रहता था। हालांकि, सुरिंदर कपूर का परिवार कुछ दिन ही राज कपूर के गैराज में रहा और बाद में उन्होंने एक कमरा किराए पर ले लिया था।
अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर ने मेहनत करते हुए अपने परिवार को तरक्की की ओर ले गए। सुरिंदर कपूर ने अपने चारों बच्चों बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और रीना कपूर को बड़ी मेहनत से पाला था। अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह सुनीता कपूर को डेट कर रहे थे तब उनके पास पैसे नहीं होते थे कि वह खर्च करें। तब सुनीता कपूर ही पैसे खर्च करती थीं क्योंकि वह उस समय की मशहूर मॉडल थीं।
अनिल कपूर की पूरी फैमिली है काफी पॉपुलर
अनिल कपूर ने साल 1980 के दशक में अपना करियर शुरू किया और इसके बाद उनकी गाड़ी पटरी पर आई। अनिल कपूर ने बाद में सुनीता कपूर के साथ शादी कर ली। आज के समय में अनिल कपूर और उनके फैमिली के सभी लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं।