ग्रुप ज्वाइन करें और पायें 1000 रूपये जुड़े
1000 रूपये मुफ्त पायें Join Now    

26 मार्च को आईपीएल का आगाज होने वाला है। जिसके लिए सभी क्रिकेट प्रेमी बड़ी बेसब्री से इन्तजार कर रहे है। लेकिन इसी बीच आईपीएल शुरू होने से 2 दिन पहले एक बड़ी खबर सामने है। जिसने सभी लोगो को हिलाकर रख दिया है। जी हां, खबर है की इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कप्तानी नहीं करेंगे! चलिए जानते क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 24 मार्च को करीब 3 बजे चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक ऑफिसियल स्टेटमेंट जारी किया गया। जिसमे बताया की गया की आईपीएल के इस 15वें सीजन की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी नहीं करेंगे। हालाँकि ये न्यूज़ धोनी के फैन्स के लिए काफी निराशाजनक है। वही आगे बताया गया की अब CSK की कप्तानी रविन्द्र जडेजा करेंगे। चलिए बताते है की CSK ने अपने ऑफिसियल स्टेटमेंट में किया लिखा।

MS धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रविन्द्र जडेजा को हैण्ड ओवर करने का निर्णय लिया है। और अब जडेजा CSK टीम की लीड करेंगे। जडेजा, साल 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे है। और अब धोनी के बाद जडेजा CSK की कप्तानी करने वाले तीसरे खिलाडी होंगे। इसमें आगे लिखा गया की, MS धोनी इस सीजन भी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे और आगे भी टीम का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।

 

महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2008 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से इन्होने आईपीएल के 220 मैच खेले है। जिनमे 4746 रन बनाये है। इसके अलावा आईपीएल में इन्होने 126 कैच, 21 रन आउट और 39 स्टापिंग की है। इतना ही नहीं इन्होने CSK की कप्तानी करते हुए 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। वही ये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से साल 2020 में संन्यास ले चुके है।

बता दे की आईपीएल के इस सीजन का आगाज 26 मार्च को होगा, फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। वही पहला मुकाबला CSK और KKR के बीच होने वाला है। जिसके लिए सभी दोनों टीम के खिलाडियों ने कमर कस ली है।

Kuldeep Kumar

Journalist from Moradabad. At @News Desk he report, write, view and review Crcicket News. Can be reached at [email protected] with Subject line starting Kuldeep

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *