बेंगलुरु के एम् चिन्नास्वामी स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2022 का फाइनल मुकाबला मुंबई और मध्य प्रदेश के बीच खेला गया। जिसमे मध्यप्रदेश की टीम ने 67 सालो का सुखा ख़त्म करते हुए ट्राफी पर अपना कब्ज़ा जमाया और एक नया इतिहास रचा।
लेकिन दिलचस्प बात आप ये देखिये की अब से करीब 23 साल पहले जब MP की टीम में जेपी यादव और नरेंद्र हिरवानी जैसे दिग्गज थे तब इस मैदान पर इस टीम को हार का सामना करना पड़ा था। तब MP टीम की कमान चंद्रकांत पंडित के हाथो में थी।
वही, चंद्रकांत जोकि अब रणजी ट्राफी 2022 में MP के कोच है। जी हां, जो सख्स कभी 23 साल पहले रणजी ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा नहीं कर पाया था अब उसने कोच बनकर ही सही ट्राफी जीतकर अपने जख्मो के भरा लिया है।
बता दे की इस फाइनल मुकाबले को अब MP ने आदित्य श्रीवास्तव की कप्तानी में 6 विकेट से जीता है। बता दे की इस बीच जब टीम इण्डिया के स्टार और आईपीएल की चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाडी दीपक चाहर भी एम् चिन्नास्वामी स्टेडियम में नजर आये तब फैन्स का जोश भी सातवे आसमान पर पहुँच गया था। इस दौरान CSK, CSK के नारे में भी सुनने को मिले।