धोनी भाई हाथ के इशारे से फील्डिंग सेट कर रहे थे, लेकिन मैं दो बार में भी समझ नहीं पाया की किधर जाऊं- ईशान किशन
आज के समय में महेंद्र सिंह धोनी और ईशान किशन दोनों स्टार भारतीय क्रिकेटर है। और आईपीएल में भी ये दोनों साथ साथ खेलते हुए नजर आते है। कहा जाता है की जब ईशान किशन ने घरेलु क्रिकेट खेलना शुरू किया था तब तक महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का बड़ा सितारा बन चुके थे। ईशान किशन ने अपने घरेलु क्रिकेट खेलने की शुरुआत भी वहा से की थी जहा से धोनी खुद आते है। मतलब ईशान किशन ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत झारखण्ड टीम से की थी और तब झारखण्ड टीम के कप्तान भी महेंद्र सिंह धोनी थे।
उन दिनों को याद करते हुए अब ईशान किशन ने धोनी को लेकर एक वाकया बताया है, जिसमे वो धोनी के इशारो को नहीं समझ पाए थे। ब्रेकफास्ट विथ चैंपियन शो में इशान किशन नें बताया की एक बार जब मैं विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहा था तब मैं धोनी भाई की टीम में था और थर्ड मैन पर फील्डिंग कर रहा था। लेकिन तभी ओवर ख़त्म हो गया और स्ट्राइक बदल गई। इसके बाद धोनी भाई हाथ के इशारे से फील्डिंग सेट कर रहे थे।
लेकिन मैं उनके इशारो की नहीं समझ सका, और मैं उस समय काफी दुविधा में पड़ गया की मैं आखिर किधर जाऊं। इसके बाद मैंने स्लिप में खड़े फील्डर से कहा की भईया आप कांफोर्म कर लो की मुझे जाना किधर है?? इसके बाद भी धोनी भाई ने हाथ से इशारा किया, लेकिन मै फिर भी नहीं समझ सका, और मैं मन ही मन में सोचता रहा की मुझे जाना किधर है??
इसके आगे ईशान किशन ने बताया की मैंने धोनी भाई से बहुत कुछ सीखा है। धोनी भाई ने मुझे बताया की कैच कैसे पकड़ी चाहिए?? उन्होंने बताया की कैच पकड़ते समय आपकी कलाई ही नहीं, हाथ एक फ्लो में भी जाना चाहिए। इसके बाद में उन्होंने बताया की जब इसकी आदत हो जाती है तो सब कुछ सेट हो जाता है। बल्ले से लगे मोटे किनारों से भी आप आसानी से पकड सकते हो।
वैसे आपको बता दे की इस साल ईशान किशन मुंबई इन्डियन के आईपीएल खेल रहे है। फरवरी में हुई नीलामी में मुंबई ने इन्हें सबसे महंगा 15.25 करोड़ में ख़रीदा था। अब भले ही मुंबई इन्डियन अभी तक इस सीजन का एक भी मैच नहीं जीत पाई, लेकिन ईशान किशन ने इन मैच में पैसा वसूल बल्लेबाजी की है। और अब तक सबसे ज्यादा 149 रन बनाने के मामले में दुसरे नंबर पर है। जबकि पहले नंबर पर RR के जोस बटलर(205 रन)है।