सुंदर दिखने के लिए यहां की महिलाएं होठों में फंसा लेती हैं लकड़ी का 16 इंच चौड़ा टुकड़ा, नही देखा होगा ऐसा मेकअप
आज के जमाने में हम लोग खुबसूरत दिखने के लिए पार्लर पर सजने जाते है या घर पर ही मेकअप आदि कर लेते हैं जिससे हम ज्यादा खुबसूरत और सुंदर दिखाई दें. लेकिन 19 वीं शताव्दी में एक जनजाति खुबसूरत दिखने के लिए अपने फेस पर अजीब तरह के निशान बना लेती थी.
ये जनजाति खुबसूरत दिखने के लिए दुनिया से हटकर तरीके अपनाते है.ये जनजाति है इथियोपिया की सूरी. इस जनजाति में जिस लड़की के होठ सबसे बड़े होते है उसको उतना ही सुंदर माना जाता है.

ऐसे में इन लडकियों को सुंदर दिखने के लिए जब ये बड़ी होती हैं तो इनके दांत निकाल दिए जाते हैं और निचले होठों में लकड़ी या मिट्टी का करीब 16 इंच चौड़ा टुकड़ा फंसा दिया जाता है। लड़की के मुंह में जितना बड़ा टुकड़ा फंसा दिया जाता है, वो लड़की उतनी ही सुंदर मानी जाती है।

सुरी जनजाति में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस परम्परा को यहाँ की जनजाति के लिए अहम माना जाता है

सूरी जनजातियों के परंपरा के अनुसार, शादी के दौरान लड़की के लिप डिस्क के साइज बड़ा होने पर ज्यादा दहेज मिलने की संभावना होती है। छोटी प्लेट वाली लड़की का पिता दहेज में करीब 40 गाय की मांग करता है और बड़ी प्लेट वाली लड़की का पिता करीब 60 गाय की मांग करता है।

यह जनजाति सूरमा के नाम से भी चर्चित है। इस जनजाति का मुख्य काम जानवर चराना है।

क्या खुबसूरत दिखने के लिए ये तरीके अपनाने सही है? इसपर आप अपनी राय कमेन्ट बॉक्स ,इ बता सकते हैं २२२२२२२२२