ग्रुप ज्वाइन करें और पायें 1000 रूपये जुड़े
1000 रूपये मुफ्त पायें Join Now    

भारत में इन दिनों आईपीएल चल रहा है, और इससे जुडी कई मजेदार वीडियोस और न्यूज़ सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इसी बीच पूर्व तेज गेंदबाज हरभजन सिंह का एक ऐसा विडियो सामने आया है। जोकि महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स को बिलकुल भी पसंद नहीं आ रहा है। तो चलिए जनाते है की इस विडियो में हरभजन सिंह ने ऐसा क्या कहा..

दरअसल, रविवार को कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के 15 वें सीजन का 19 वां मुकाबला खेला गया था। जिसमे दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रन के बड़े अंतर से इस मैच को जीता। ऐसे में कमेंट्री बॉक्स में खड़े हरभजन सिंह बाकी सभी साथियों के साथ कमेंट्री कर रहे थे। तब हरभजन सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर कहा की बाकी 10 खिलाडी क्या लस्सी पीने गये थे।

हरभजन सिंह अपने इस विडियो में कहते है की जब ऑस्ट्रेलिया वर्ल्डकप जीतती है तो हेड लाइन बनती है की ऑस्ट्रेलिया टीम ने वर्ल्डकप जीत लिया। लेकिन जब टीम इण्डिया वर्ल्डकप जीतती है तो हैडिंग बनती है की महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्डकप जीता दिया। तो बाकि 10 प्लेयर क्या वहा लस्सी पिने गये थे?? बाकी 10 ने क्या किया?? हरभजन आगे कहते है की गौतम गंभीर ने कहा था यह टीम गेम है, इसमें यदि 10 खिलाडी खेल रहे है तो उसमे से 7 या 8 प्लेयर अच्छा खेलंगे तब टीम आगे जायेगी।

देखे ये विडियो:-

लेकिन अब हरभजन का ये विडियो सोशल मिडिया पर जमकर सुर्खिया बटोर रहा है। हालाँकि भज्जी ने ये बात की संदर्भ में और किस तर्क को लेकर कही इसका कोई पता नहीं चल पाया है। लेकिन अब धोनी के फैन्स भज्जी पर अपनी भड़ास निकाल सकते है। और उन्हें ट्रोल कर सकते है।

बता दे की KKR vs DC मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 5 विकेट के नुकसान पर 215 यानी इस सीजन का सब तक सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। लेकिन KKR इस स्कोर को चेस करने में सफल नहीं हो पाई। नतीजन इस मैच में DC को 44 रन से जीत मिली। वही, इस मैच में DC के गेंदबाज कुलदीप यादव को मैन ऑफ दा मैच चुना गया है।

Kuldeep Kumar

Journalist from Moradabad. At @News Desk he report, write, view and review Crcicket News. Can be reached at [email protected] with Subject line starting Kuldeep

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *