मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है, क्योंकि एमआई इस लीग में सबसे अधिक बार 5 बार चैम्पियन रही है। मुंबई की फ्रेंचाइजी हर साल ऑक्शन में बेहतर से बेहतर खिलाड़ियों को खरीदती है जिस वजह से उनकी टीम बेहतर खेल दिखा पाती है। आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे खरीदने के लिए एमआई की टीम इस लीग के मेगा ऑक्शन के दौरान बड़ी बोली लगा सकती है।
1. राशिद खान
राशिद खान एक बेहतरीन स्पिन गेंदबाज है जिस वजह से उन्हें कई टीमें आईपीएल 2022 में खरीदना चाहेगी। इस लीग के पिछले कई सीजन से राशिद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आ रहे थे और उस दौरान उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया था। लेकिन फिर भी हैदराबाद ने उन्हें रिलीज कर दिया है। अब मुंबई इंडियंस किसी भी हाल में राशिद खान को खरीदना चाहेगी।
2. आवेश खान
आवेश खान युवा भारतीय तेज गेंदबाज है जिन्होंने पिछले साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। लेकिन फिर भी दिल्ली ने उन्हें रिलीज कर दिया है। जब फरवरी में आईपीएल 2022 का ऑक्शन होगा तो उस दौरान मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी आवेश खान के पीछे अवश्य जाएगी।
3. ईशान किशन
ईशान किशन आईपीएल के पिछले कई सीजन से मुंबई इंडियंस के लिए ही खेल रहे थे और उस दौरान उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की थी। लेकिन फिर भी मुंबई किशन को रिटेन नहीं कर पाई। इस वजह से मेगा ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस किसी भी हाल उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी।
4. राहुल त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी भारतीय बल्लेबाज है जो मध्यक्रम के साथ-साथ ओपनिंग भी कर सकते हैं। आईपीएल के पिछले सीजन में वो केकेआर टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया है। इस बार मुंबई इंडियंस की नजर राहुल त्रिपाठी के ऊपर अवश्य होगी। इस वजह से ऑक्शन के दौरान एमआई उन्हें खरीद सकती है।
5. ट्रेंट बोल्ट
न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट आईपीएल के पिछले कुछ सीजन से लगातार मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने कई बार विपक्षी टीमों को परेशान किया है, इस वजह से जब आईपीएल 2022 की नीलामी होगी उस दौरान ट्रेंट बोल्ट के पीछे मुंबई इंडियंस अवश्य जाएगी।