आईपीएल 2022 की नई नवेली टीम गुजारत टाइटन्स को डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनाने में जितना योगदान कप्तान हार्दिक पांड्या का रहा है उतना ही बाकि टीम के सभी खिलाडियों का भी रहा है। जिनमे से एक शुभमन गिल भी है, जिन्होंने पुरे टूर्नामेंट में टीम के लिये बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। और फाइनल मैच में भी शानदार छक्का जड़कर अपनी टीम को चैंपियन बनाया। शुभमन गिल ने इस टूर्नामेंट में 16 मैच खेले जिनमे इन्होने 483 रन ठोके, जहा इनका बेस्ट स्कोर 96 रन रहा है। और स्ट्राइक रेट 132.32 रहा।
अब इन दिनों शुभमन गिल जीतना अपने खेल को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है उतनी ही वो अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर भी चर्चा में बने हुए है। जी हां, अक्सर गिल का नाम क्रिकेट के भगवान् सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जोड़ा जाता है, इसी के चलते अब एक बार फिर सारा के साथ गिल के रिलेशनशिप की चर्चा जोर पकडती हुई नजर आ रही है।
कहा जा रहा है की सारा और शुभमन गिल एक दुसरे को Instagram पर फॉलो करते है। इसके अलावा ये दोनों एक दुसरे के परिवार के हर सदस्य को भी फॉलो करते है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, सारा गिल की दोनों बहनों सिमरत गिल और सेहनिल गिल को फॉलो करती है। और ये सब कई तरह के इशारे करता है। और इसी से लोगो को भी लगता है की सारा और गिल रिलेशनशिप में है।
हालाँकि, इन दोनों ने अभी तक अपने रिलेशन को लेकर कोई बात या टिप्पड़ी नहीं की है, लेकिन ये अक्सर देखा जाता है की ये दोनों एक दुसरे की पोस्ट पर कमेंट करते है। और कई बार इनकी पोस्ट के कैप्शन भी सेम होते है। इसी वजह से इनके अफेयर की खबरे सामने आई है।
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे की कुछ ही दिन पहले जब एक यूजर ने क्वेश्चन आंसर सेशन में गिल से पूछा की क्या आप सिंगल हो तो इसका जबाव में गिल ने कहा था की, ‘हां मैं सिंगल हु। और भविष्य में भी इसकी अभी कोई योजना नहीं है।’