ग्रुप ज्वाइन करें और पायें 1000 रूपये जुड़े
1000 रूपये मुफ्त पायें Join Now    

इन दिनों सोशल मिडिया पर एक विडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे एक लड़का रात के 12 बजे पसीने से लथपथ एक बैग टाँगे दौड़ रहा है। और जब कार में बैठा एक सख्स उसे लिफ्ट देने की बात करता है, तो वो उसे मना कर देता है। वही अब ये विडियो सोशल मिडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। और इतना ही नहीं ये विडियो अब लाखो युवाओ के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गया है। चलिए जानते है इसे वीडियो के बारे में विस्तार से और कौन है ये रात को 12 बजे दौड़ने वाला लड़का?

दरअसल, वीडियो में जो लड़का दौड़ते हुए नजर आ रहा है उसका नाम प्रदीप मेहरा है, जिनकी उम्र 19 साल बताई जा रही है। और ये उतराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले है। 19 मार्च की रात को जब प्रदीप मेहरा पसीने से लथपथ अपने घर की और दौड़ते हुए जा रहे थे। उसी दौरान पूर्वपत्रकार एवं फिल्ममेकर विनोद कापड़ी प्रदीप को पीठ पर बैग टंगे दौड़ते हुए देखते है। और उनकी वीडियो बनाने लगते है।

इसके बाद जब फिल्ममेकर विनोद कापड़ी, प्रदीप से रात को 12 बजे दौड़ने का कारण पूछते है, तो वो बताते है की मुझे सेना में जाना है। ये सुनकर फिल्ममेकर भी हैरान रह जाते है। इसके बाद फिल्ममेकर विनोद कापड़ी और प्रदीप मेहरा की बहुत सी बाते होती है। बातचीत में प्रदीप मेहरा बताते है की वो सुबह 8 बजे से रात तक मैकडोनाल्ड में ड्यूटी करते है। ऐसे में जब उनके पास कम समय रहता है तो वो नॉएडा सेक्टर 16 से बरौली तक लगभग 10 किलोमीटर की यात्रा रोज दौडकर करते है।

इसके बाद वो घर जाकर खाना भी बनाते है। क्योकि उनकी माँ बीमार है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। लेकिन अब ये वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर सुर्खिया बटोर रहा है। वैसे आमतौर पर देखा जाता है की लड़के सुबह, शाम सडको पर दौड़ लगाते नजर आते है। लेकिन प्रदीप मेहरा के पास कम समय होने के कारण वो उस समय दौड़ नहीं लगा पाते है। वैसे अब इनके इस जज्बे को हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है।

Kuldeep Kumar

Journalist from Moradabad. At @News Desk he report, write, view and review Crcicket News. Can be reached at [email protected] with Subject line starting Kuldeep

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *