ग्रुप ज्वाइन करें और पायें 1000 रूपये जुड़े
1000 रूपये मुफ्त पायें Join Now    

आईपीएल का 15 वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी तक बेहद खराब रहा है। जिसकी कई सारी वजह सामने आई है। जिनमे से एक कप्तानी भी बड़ी वजह बताई जा रही है। दरअसल, आईपीएल का ये सीजन शुरू होने से 2 दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी, और रविन्द्र जडेजा को CSK का कप्तान बना दिया था। लेकिन जडेजा की कप्तानी में CSK बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई।

CSK ने जडेजा की कप्तानी में अभी तक 8 मैच खेले है, जिनमे से इस टीम ने केवल 2 मैच ही जीते है। बाकी 6 मैचों में जडेजा की कप्तानी तो फ्लॉप हुई ही है, साथ में जडेजा की बल्लेबाजी और बोल्लिंग भी काफी खराब रही है। ऐसे में अब रविन्द्र जडेजा ने CSK की कप्तानी त्यागने का फैसला ले लिया है। जी हां, अब CSK के कप्तान जडेजा नहीं है।

टीम CSK ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर अपने ऑफिसियल नोटिफिकेशन में बताया की “रविन्द्र जडेजा ने अपने खेल पर फोकस करने के लिए कप्तानी त्यागने का निर्णय लिया है, और महेंद्र सिंह धोनी से CSK को लीड करने का आग्रह किया है। वही, महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस आग्रह की स्वीकार करते हुए जडेजा को अपने खेल पर फोकस करने की अनुमति दी है।”

अब जैसे ही सोशल मिडिया पर CSK का ऑफिसियल नोटिफिकेशनआया तभी से फैन्स के लगातार तरह तरह के रिएक्शन आ रहे है। और अब ट्वीटर पर जोक्स और मिम्स की बढ़ आई हुई है। जोकि अब जमकर वायरल हो तहे है। एक यूजर ने लिखा की “ये तो होना ही था”, वही दुसरे यूजर ने लिखा की बड़ा ही मंगल अवसर है!

बता दे की रविवार को आईपीएल 2022 का 46 वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। जिसमे अब MS धोनी CSK की कप्तानी करने वाले है। जिसके साथ ही अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा की MS Dhoni की कप्तानी में CSK अब कैसा प्रदर्शन करती है।

Kuldeep Kumar

Journalist from Moradabad. At @News Desk he report, write, view and review Crcicket News. Can be reached at [email protected] with Subject line starting Kuldeep

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *