जब पुर्तगाल ने इंग्लैंड को दहेज में दे दिया था मुंबई, बेहद दिलचस्प है पुर्तगाल की राजकुमारी और इंग्लैंड के राजा की ये कहानी
आज के समय में शादियों के दौरन दहेज का खूब विरोध होता है लेकिन फिर भी लड़की वालों को मुंह माँगा दहेज देना पड़ता है. ये बात हुई आज के जमाने के लिए लेकिन राज महाराजों के जमाने में शादी में दहेज के नाम पर इलाके दे दिए जाते थे.
कुछ राजाओ ने तो शादी में दहेज के तौर पर पूरा राज्य दे दिया था. एक ऐसी ही घटना भारत में हुई थी जिसमे पुर्तगाल की राजकुमारी और इंग्लैंड के राजा के दौरान पुर्तगाल ने इंग्लैंड को दहेज में मुंबई ही दे डाला था.

वैसे तो मुंबई का इतिहास काफी पुराना है, लेकिन 17वीं शताब्दी में इस शहर के साथ एक दिलचस्प घटना घटी थी,आज हम आपको इसी दिलचस्प घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

15वीं शताब्दी में जब मुंबई द्वीप समूह गुजरात सल्तनत के कब्जे में था, तब पहली बार पुर्तगालियों ने इसपर हमला बोला था और यहाँ पर इन्होने कई सालों तक राज किया था

17 वीं शताबदी में यहाँ अंग्रेज आये थे और इस द्वीप को लेकर अंग्रेजों और पुर्तगालियों में कई बार विवाद भी हुए।

बाद में दोनों के बीच का यह विवाद तब खत्म हुआ, जब पुर्तगाल के राजा ने अपनी बेटी कैथरीन की शादी इंग्लैंड के राजा चार्ल्स द्वितीय से करने का फैसला किया।

असल में इस शादी के दौरान के संधि करा ली थी इस सन्धि में पुर्तगाल ने इंग्लैंड को दहेज में मुंबई दे दिया था हालांकि बाद में राजा चार्ल्स द्वितीय ने मुंबई द्वीप समूह को ईस्ट इंडिया कंपनी को मात्र 10 पाउंड प्रति वर्ष की दर पर पट्टे पर दे दिया