OMG! भैंस ने 2 मुंह वाले बच्चे को दिया जन्म, दोनों मुंह से पी रहा दूध, डॉक्टर है?…
राजस्थान के कंचनपुर थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव पुरा सिकरौदा में एक भैंस ने 2 मुँह वाले बच्चे को जन्म दिया है। 2 मुँह वाले बच्चे की खबर गांव के अलावा अगल-बगल भी आग की तरह फ़ैल गयी। जिसके बाद 2 मुँह वाले बच्चे को देखने के लिए लोगो की भीड़ इकठ्ठा होनी शुरू हो गयी। है।
राजवीर कुशवाह पुत्र भूरी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की भैंस ने सोमवार दोपहर को 2 मुँह वाले बच्चे को जन्म दिया है। वही पशु पालक गुड्डे सिंह ने बताया कहा कि भैंस बिना किसी डॉक्टर की मदद के 2 मुँह वाले बच्चे को जन्म दिया है। यहाँ बच्चा अपने दोनों मुँह से दूध पानी पी रहा है और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
बतादे की 2 मुँह वाले बच्चे के 4 कान, 2 गर्दन और 4 आँख है। जिससे वह देख, सुन और पी सकता है ,हालाँकि इस तरह के बच्चे पैदा होने से गांव के लोग हैरान है।