दर्शक दीर्घा में बैठे बुजुर्ग अंकल को भारी पड़ा पाटीदार का 102 मीटर लम्बा Six, वायरल हुआ विडियो
शुक्रवार को रॉयल्स चैलेंजर्स बंगलौर और पंजाब किंग्स के बीच खेले गये इस सीजन के 60 वें मैच में भी चौको और छक्को की खूब बरसात हुई। दर्शको ने भी इसे खूब एन्जॉय किया। लेकिन इस मैच में लगा एक क्लासिकल Six दर्शक दीर्घा में बैठे एक अंकल को भारी पड़ गया। क्योकि ये Six सीधा उन अंकल के सिर में जा लगा, जिसके बाद वो दर्द से कराह उठे। जिसके बाद उनके पास बैठी उनकी रिलेटिव्स को अंकल का सिर सहलाते हुए देखा गया।
जी हां, ये क्लासिकल Six, RCB के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने जड़ा था। जिसकी लम्बाई 102 मीटर दर्ज की गई थी। रजत के इस शानदार सिक्स महफ़िल लूट ली थी, लेकिन जब इनका ये सिक्स दर्शक दीर्घा में बैठे अंकल को जा लगा तो इसकी तस्वीर तुरंत ही सोशल मिडिया पर वायरल हो गई।
Six hit by Rajat patidar injured one uncle in the stands #RCB pic.twitter.com/EbZw04YM5R
— All About Cricket (@allaboutcric_) May 13, 2022
दरअसल, ये घटना RCB की बैटिंग के समय 9 वें ओवर में घटी थी, इस समय स्ट्राइक पर रजत पाटीदार मौजूद थे। और पंजाब के हरप्रीत बराड़ ओवर डाल रहे थे। तब पाटीदार ने ओवर की चौथी गेंद को लॉगऑन पर हवाई यात्रा के लिए भेज दिया था। और ये गेंद दर्शक दीर्घा में वहां जाकर गिरी जहां बुजुर्ग अंकल बैठे थे। और ये गेंद सीधी बुजुर्ग अंकल के सिर पर लगी। जिसके बाद उनके परिवार के उनके सिर सहलाते हुए देखे।
— Varma Fan (@VarmaFan1) May 13, 2022
बता दे की इस मैच में भले ही RCB ये मैच हार गई, लेकिन इस टीम के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया। इन्होने इस मैच में 21 गेंद का सामना करते हुए शानदार 26 रन की पारी खेली। जिसमे इन्होने 1 चौका और 2 छक्के जड़े। इसके बाद रजत राहुल चाहर की गेंद का शिकार होकर शिखर धवन के हाथो कैच आउट होकर पवेलियन लौट गये।