मिलिए इतिहास के सबसे लंबे आदमी से, दो साल की उम्र में चार फीट से ज्यादा थी लंबाई
दुनिया में कई ऐसे रिकॉर्ड होते हैं जिनको तोड़ पाना बहुत मुश्किल होता है एक ऐसा ही रिकॉर्ड रॉबर्ट वॉड्लो के नाम हैं. उनका ये रिकॉर्ड उनकी शारीरिक लम्बाई की वजह से है. रॉबर्ट वॉड्लो की लम्बाई दो साल की उम्र में चार फीट से ज्यादा थी.
रॉबर्ट वॉड्लो के माता-पिता सामान्य लम्बाई के थे लेकिन रॉबर्ट वॉड्लो की लम्बाई उनको उनके परिवार से अलग बनाती थी. बाद में उनकी ये ही लम्बाई उनके लिए परेशानी का कारण बन गयी.
रॉबर्ट अमेरिका के एल्टन शहर के रहने वाले थे महज छह महीने में ही उनकी लंबाई तीन फीट के करीब हो गई थी
इमेज : सोशल मीडिया1940 से अब तक उस रिकॉर्ड को कोई भी तोड़ नहीं सका है
रॉबर्ट जब एक साल के थे तो उनकी लंबाई तीन फीट छह इंच थी, 12 साल की उम्र में उनकी लम्बाई सात फीट हो गयी थी.
18 साल की उम्र में रॉबर्ट ने दुनिया के सबसे लंबे आदमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। उस समय उनकी ऊंचाई आठ फीट चार इंच थी।
रॉबर्ट की लंबाई के बढ़ने का मुख्य कारण उनकी पीयूषिका-ग्रंथि का बढ़ना था। बाद में उनकी लम्बाई से उनकी टाँगे खराब हो गयी. इन सभी परेशानियों से जूझते हुए 15 जुलाई 1940 को महज 22 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।
जब राबर्ट की मौत हुई थी तो उनके ताबूत को उठाने में 12 से ज्यादा लोग लगे थे। रॉबर्ट के शव को 450 किलो भारी ताबूत में रखकर दफनाया गया था।