स्पिन गेंदबाजी के लीजेंड गेंदबाज शेन वार्न अब इस दुनिया में नहीं रहे, बीते शुक्रवार को उन्हें उनके विला में मृत पाया गया। जैसे ही इनकी मौत की खबर सामने आई तभी क्रिकेट जगत में मातम छा गया। शेन वार्न की गेंदबाजी को कोई नहीं भुला सकता है। पूरी दुनिया इनकी खतरनाक गेंदबाजी की दीवानी थी, ये अपनी गेंद को इस प्रकार टर्न करते थे की सामने वाला बल्लेबाज भी चकमा खा जाता है। इसी वजह से इनकी एक गेंद को बॉल ऑफ दा सेंचुरी भी गया था। चलिए जानते है इसके बारे में…
29 साल पहले डाली थी ये बॉल:-
शेन वार्न ने अपनी घातक गेंदबाजी से कई बल्लेबाजो को अपना निशाना बनाया था। इन्होने एक गेंद ऐसी भी फेंकी थी। इन्होने करीब 29 साल पहले एक ऐसी गेंद डाली थी जिसे आज तक भी दुनिया का कोई अन्य स्पिन गेंदबाज नहीं डाल पाया है। बताया जाता है की 1993 में एशेज सीरीज के दौरान शेन वार्न ने इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज माइक गैटिंग को ऐसी बोली डाली थी, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान थी। इसे आप निचे विडियो में देख सकते है..
It’s 25 years today since THAT ball!
Mike Gatting recalls Shane Warne’s “ball of the century”… pic.twitter.com/UqhRwyxraU
— England Cricket (@englandcricket) June 4, 2018
ये गेंद टप्पा खाकर इतनी टर्न हुई थी, की ना तो इससे पहले कभी हुई और नाही अब तक हुई है। और माइक गैटिंग देखते रह गये और गेंद ने गिल्ली उड़ा दी थी। इस वजह से वार्न की इस गेंद को बॉल ऑफ दा सेंचुरी भी कहा गया था। बताया जाता है की ये मैच 3 जून 1993 को ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में हुआ था। जब वार्न ने इस मैच में गैटिंग के सामने अपनी पहली गेंद डाली तो ये गेंद 90 डिग्री पर टर्न हुई थी।
ये गेंद लेग स्टंप से भी बहार टप्पा खाकर टर्न हुई थी और ऑफ स्टंप ले उडी थी। तब इस गेंद ने दुनिया में तहलका मचा दिया था। इसके अलावा शेन वार्न ने इसी टेस्ट मैच में हेट्रिक बनाने का कारनामा भी किया था। वैसे आपको बता दे की शेन वार्न घातक गेंदबाजी के अलावा लोअर ओवर में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते थे। वार्न एक ऐसे खिलाडी है जिनके नाम बिना शतक लगाने सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। शेन वार्न के नाम 3154 रन है। जिनमे इनमे इनकी 12 फिफ्टी है। और इनका बेस्ट स्कोर 99 रन रहा था।