भारतीय क्रिकेट टीम के लगभग सभी खिलाड़ी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं, इसी वजह से उन्हें कुछ न कुछ शेयर करते हुए देखा जाता है। आज-कल अधिकतर क्रिकेटर अपने फैंस को मनोरंजन करवाना चाहते हैं, इसी वजह से वो कुछ न कुछ मजेदार वीडियो अपलोड करते रहते हैं। ऐसा करने से फैंस भी खुश हो जाते हैं तथा फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ते हैं। इन दिनों भारतीय टीम के दो विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे ये दोनों खिलाड़ी डांस करते नजर आ रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने किया डांस
भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमे वो डांस कर रहे हैं। उस वीडियो में सूर्यकुमार शुरू में अकेले डांस करते नजर आ रहे हैं, लेकिन 4 सेकंड बाद उस वीडियो में ईशान किशन की भी एंट्री होती है। फिर दोनों खिलाड़ी पुष्पा फिल्म के एक गाने पर मस्ती करते नजर आते हैं। सूर्यकुमार द्वारा शेयर की गई यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है जिस वजह से लोग इसे तेजी से शेयर भी कर रहे हैं तथा उसके बारे में मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
View this post on Instagram
जब सूर्यकुमार यादव ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, उसके बाद टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन कमेंट में हंसने वाली एक इमोजी शेयर किया। वहीं एक फैंस ने लिखा कि इस फिल्म के लिए आपको ही लेना चाहिए था। सूर्यकुमार और ईशान किशन को सोशल मीडिया का बहुत इस्तेमाल करते हुए देखा जाता है और इसी वजह से वो हमेशा कुछ न कुछ मजेदार वीडियो अपलोड करते रहते हैं।
दक्षिण अफ्रीका पहुंची भारतीय वनडे टीम
शायद आप जानते होंगे कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है और उस सीरीज का पहला मुकाबला 19 जनवरी को खेला जाएगा। उसके बाद दूसरा मैच 21 और तीसरा 23 जनवरी को खेला जाएगा। इस के लिए टीम इंडिया के सभी चयनित खिलाड़ी साउथ अफ्रीका पहुंच गए हैं। इस दौरे पर ओडीआई श्रृंखला में ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं, क्योंकि रोहित शर्मा इस दौरे के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे।