महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारत के सबसे सफलतम कप्तानो की सूचि में हमेशा शीर्ष पर रखा जाता है, क्योकि MS धोनी ही वो खिलाड़ी है जिन्होंने अपनी कप्तानी में वनडे वर्ल्डकप से लेकर टी 20 और ICC टेस्ट चैंपियनशिप तक में भारत को सफलता दिलाई है। इसी के साथ इनकी कप्तानी में कई खिलाडियों का क्रिकेट कैरियर भी चमका है। इसके अलावा इनकी कप्तानी में कई खिलाडियों ने टीम इण्डिया में एंट्री की है और क्रिकेट की दुनिया में अपना एक अलग मुकाम बनाया है।
लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हुए है जिन्होंने बेशक धोनी की कप्तानी में टीम इण्डिया में प्रवेश किया लेकिन क्रिकेट की दुनिया में वो सफलता हासिल नहीं कर पाए। जिस वजह से आज क्रिकेट की दुनिया से उनका नामोनिशान मिट चूका है। आज हम आपको ऐसे ही 5 खिलाडियों के बारे में बताने वाले है।
1.अभिनव मुकुंद:-
अभिनव मुकुंद ने साल 2011 में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया में प्रवेश किया था। तब इन्होने अपना डेब्यू मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर इनका खेल कुछ कमाल नहीं दिखा पाया जिस वजह से इन्हें बहुत कम मौके मिले। इन्होने केवल 7 टेस्ट मैच खेले, जिनमे कुल 320 रन बनाये। इसके बाद आईपीएल में भी इनका प्रदर्शन फ्लॉप रहा। इन्होने साल 2008 से लेकर 2013 तक कुल 3 मैच खेले जिनमे 19 रन बनाये। इसी वजह से अभिनव मुकुंद क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम नहीं कम पाए।
2.फैज फजल:-
इन्होने साल 2016 में धोनी की कप्तानी में टीम इण्डिया में अपनी जगह बनाई। लेकिन खराब प्रदर्शन की वजह से ये टीम में कभी भी अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। इन्होने जब ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला तब केवल 55 रन ही बना सके थे। इसके बाद आईपीएल में इन्होने 12 मैच खेले और इन 12 मैच में कुल 183 रन ही बना सके। ऐसे फिर सभी ने इस खिलाड़ी को भाव देना बंद कर दिया और इस खिलाड़ी का नाम भी क्रिकेट की दुनिया से गुमनाम हो गया।
3.मंदीप सिंह:-
इन्होने भी साल 2016 में धोनी की कप्तानी में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। और इस सीरीज में इन्हें 3 पारियों में खेलना का मौका मिला लेकिन ये अपने खेल से किसी को भी प्रभावित नहीं कर पाए। इन्होने केवल 43.5 के औसत से 87 रन बनाये। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय लेवल पर ये टीम में अपनी जगह बनने में कामयाब नहीं हो पाए। लेकिन हां, आईपीएल में इन्होने अपने प्रदर्शन से थोडा प्रभावित जरुर किया। इन्होने ipl के 108 मैच खेले जिसमे इन्होने 1692 रन अपने नाम किये।
4.बरिन्द्र सरन:-
इन्होने भी धोनी की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू मैच खेला था। इसके बाद बरिन्द्र सरन ने टीम इण्डिया के लिए 6 वनडे और केवल 2 टी 20 मैच खेले, जिनमे इन्होने क्रमशः 7 विकेट और 6 विकेट चटकाए। इसके बाद ये कभी भी टीम इण्डिया में अपनी जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। आईपीएल की बात करे तो ipl में इन्होने 24 मैच खेले जिनमे केवल 18 विकेट चटकाने में कामयाब हो पाए। इसके बाद आईपीएल टीम ने भी इनका साथ छोड़ दिया और ये खिलाड़ी भी आज गुमनाम हो गया।
5.मनप्रीत सिंह गोनी:-
इस लिस्ट में अंतिम नाम आता है मनप्रीत सिंह गोनी का जिन्होंने भी MS धोनी की कप्तानी में टीम इण्डिया में अपनी जगह बनाई। लेकिन क्रिकेट की इस खुबसुरत दुनिया में अपना कैरियर नहीं बना पाए। बताया जाता है की मनप्रीत सिंह गोनी को केवल 2 वनडे मैच खेलने का मौका मिला जिसमे इन्होने केवल 2 विकेट ही हासिल किये। वही, आईपीएल में इन्होने 44 मैच खेले और केवल 37 विकेट हासिल किये। इसके बाद साल 2019 में इन्होने क्रिकेट की दुनिया को बाये बाये कह दिया।