भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में रहते हैं, क्योंकि उनके फैंस की कोई कमी नहीं है। टीम इंडिया के लिए खेलने वाले ऐसे बहुत सारे प्लेयर है जो अपनी रिश्तों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। आपने देखा होगा कि जब भी टीम इंडिया के कप्तान बदले गए हैं तब बहुत सारे खिलाड़ियों को टीम में मौका मिलना बंद हो गया। इस वजह से टीम के कई खिलाड़ियों के बीच में दरार भी उत्पन्न हो गई, जिस वजह से उन्हें सुर्ख़ियों में देखा गया।
आज हम आपको भारतीय क्रिकेट इतिहास के उन खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक समय बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन समय बदलते ही एक-दूसरे के जानी दुश्मन हो गए :-
1. महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज है जिन्होंने टीम इंडिया के लिए हमेशा शानदार प्रदर्शन किया है। एमएस धोनी भारत के लिए लंबे समय तक कप्तानी की है और उन्होंने अपनी कप्तानी में आईसीसी के सभी ट्रॉफी जीतें है। वहीं युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई है।
युवराज ने साल 2007 के टी-20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगा दिए थे। उसके बाद युवी काफी चर्चा में रहे थे। इसके अलावा भी उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली है। आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह एक समय बहुत ही अच्छे दोस्त हुआ करते थे। लेकिन जब युवी टीम से बाहर हुए तो इन दोनों के रिश्तों में खटास उत्पन्न हो गई। इतना ही नहीं युवी के पिता ने अपने बेटे को टीम से बाहर होने का जिम्मेदार भी महेंद्र सिंह धोनी को ठहरा दिया था।
2. गौतम गंभीर और विराट कोहली
गौतम गंभीर और विराट कोहली टीम इंडिया के लिए बहुत सारे मैचों में एक साथ खेले हैं। लेकिन साल 2013 के आईपीएल में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच मैदान पर गर्माहट देखने को मिला था। उस समय कोहली आरसीबी और गंभीर केकेआर के लिए खेल रहे थे, तब उन दोनों की बीच मैदान पर कहासुनी हुई। जिस वजह से उनके बीच झगड़ा होने की स्थति उत्पन्न हो गई थी।
3. मुरली विजय और दिनेश कार्तिक
मुरली विजय और दिनेश कार्तिक भी टीम इंडिया के लिए बहुत सारे मैच खेल चुके हैं और उस दौरान इन दोनों खिलाड़ियों ने कई अच्छी पारियां खेली है। एक समय ऐसा था जब विजय और कार्तिक के बीच अच्छी दोस्ती थी। लेकिन समय बदलते ही दोनों के बीच दुश्मनी उत्पन्न हो गई। क्योंकि मुरली विजय ने दिनेश कार्तिक की पत्नी से शादी कर लिया।