क्रिकेट के मैदान में जब कोई खिलाडी खेलने उतरता है. तो बेशक वो कभी ना कभी छक्का, चौका तो जरुर लगाता ही है. लेकिन क्या आप जानते है की क्रिकेट के इतिहास में आज तक सबसे लम्बा छक्का किस खिलाडी ने लगाया है? अब आप सोच रहे होंगे धोनी, सचिन या फिर युवराज सिंह में से किसी ने लगाया होगा! लेकिन ऐसा नहीं है. जी हां… दरअसल ये सबसे लम्बा छक्का करीब 100 साल पहले लगा था. और आज तक इस रिकॉर्ड को कोई खिलाडी छू भी नहीं पाया. तो चलिए जानते है इस सबसे लम्बे छक्के के बारे में…
19 वी शदी में इस खिलाडी ने लगाया था सबसे लम्बा छक्का:-
दरअसल, इस सबसे लम्बे छक्के को ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर अल्बर्ट ट्रोट ने 19 वी शदी में लगाया था. और इस छक्के की लम्बाई करीब 164 मीटर थी, यानी गेंद पवेलियन को पार करते हुए ग्राउंड से बहार चली गई थी. और इस छक्के को ही क्रिकेट के इतिहास में सबसे लम्बा छक्का माना जाता है. कहा जाता है की अल्बर्ट ट्रोट एक ऐसे खिलाडी थे जोकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशो की तरफ से खेले थे. और तब अल्बर्ट ट्रोट ने इस शॉट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही लगाया था.
गेंदबाजी में भी थे माहिर:-
कहा जाता है की अल्बर्ट ट्रोट को 19वीं शदी का सबसे खतरनाक बल्लेबाज माना जाता था. और तब गेंदबाज इस खिलाडी के सामने गेंदबाजी करते हुए भी डरते थे. और दिलचस्प बात तो ये थी की अल्बर्ट ट्रोट गेंदबाजी में भी माहिर थे, उन्हें अपनी गेंदबाजी से कई अन्य बल्लेबाजो को भी ढेर किया था. लेकिन बाद में न जाने इस खिलाडी के जीवन में क्या घटना घटी की साइन खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी.
वैसे आज के ज़माने की बात करे तो सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के आल राउंडर खिलाडी शाहिद अफरीदी के नाम है, इन्होने साल 2013 में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ 158 मीटर लम्बा छक्का लगाया था. इसके अलावा सबसे लम्बा छक्का लगाने का रिकॉर्ड भारतीय खिलाडी MS धोनी और युवराज सिंह के नाम है.
MS धोनी ने साल 2011-12 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉन्ग ऑफ की दिशा में सबसे लम्बा छक्का लगाया थाम जिसकी लम्बाई 112 मीटर रिकॉर्ड की गई. वही बात युवराज सिंह की करे तो इन्होने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही साल 2007 के T20वर्ल्डकप में 70 रनों की पारी में 119 मीटर का छक्का लगाया था. कहा जाता है की इस छक्के को लगाने के लिए युवी ने केवल अपनी कलाइयों ला ही इस्तेमाल किया था.