इस साल अंडर-19 विश्व कप वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेला जाएगा और इसकी शुरुआत 14 नवंबर से होने वाली है। भारत को इस बार फिर से अंडर-19 वर्ल्ड कप का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है, क्योंकि इंडिया इस खिताब को सबसे अधिक चार बार अपने नाम कर चुकी है। हाल ही में अंडर-19 एशिया कप का आयोजन हुआ था, जिसमे टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उस खिताब को अपने नाम किया था। इस वजह से भारतीय फैंस को लगता है कि अंडर-19 विश्व कप में भी इंडियन खिलाड़ी अपना जलवा दिखा सकते हैं और उस टूर्नामेंट पर कब्ज़ा जमा सकते हैं।
भारतीय टीम के लिए अंडर-19 विश्व कप में कई खिलाड़ियों ने कप्तानी की है और उस दौरान सिर्फ 4 कप्तान भारत को वह ट्रॉफी दिलाने में कामयाब रहे हैं। इसी वजह से आज हम इस लेख में उन 4 कप्तानों के बारे में बात करेंगे, तो चलिए अब हम उनके बारे में विस्तार से जानते हैं :-
1. मोहम्मद कैफ
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने साल 2000 के अंडर-19 विश्व कप में भारत को जीत दिलाया था। कैफ पहले ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को सबसे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था। उस वर्ष फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जिसमे श्रीलंका मात्र 178 रन बना पाई थी। उसके जवाब में भारत ने 40.4 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया, जिस वजह से वह मैच भारत 6 विकेट से जीत पाई थी। उसके बाद साल 2002 में कैफ भारत के लिए खेलते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। क्योंकि मोहम्मद कैफ की उसी पारी ने भारत को नेटवेस्ट ट्रॉफी का फाइनल जीताया था।
2. विराट कोहली
साल 2008 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को अंडर-19 विश्व कप जीतने का सौभाग्य मिला। उस वर्ष न्यूजीलैंड के विरुद्ध फाइनल मुकाबला खेला गया था, जिसमे भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रनों पर सिमट गई। उसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 25 ओवर में 8 विकेट पर 103 रन बना चुकी थी। लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के अनुहार उन्हें 116 रन बनाने थे, जिसमे कीवी टीम सफल नहीं रही और भारत 12 रन से मैच जीत लिया। आज के समय में विराट कोहली दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज है और बेहतरीन कप्तान भी रहे हैं।
3. उन्मुक्त चंद
भारत ने तीसरी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब साल 2012 में जीता था और उस दौरान टीम इंडिया के कप्तान उन्मुक्त थे। उन्मुक्त चंद को भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला तो उन्होंने पिछले साल संन्यास लेकर अमेरिका के लिए खेलने का फैसला किया।
4. पृथ्वी शॉ
इस सूची में चौथा नाम पृथ्वी शॉ का है जिन्होंने बहुत कम समय में अपना नाम ऊंचा किया है। साल 2018 में जब टीम इंडिया अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत दर्ज किया था तो उस दौरान भारत के कप्तान पृथ्वी शॉ थे। आज के समय में शॉ के बारे में हम सब जानते हैं, क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में हमेशा बेहतरीन प्रदर्शन किया है और डेब्यू टेस्ट मैच में भी बेहतरीन शतक भी लगाया था।