ग्रुप ज्वाइन करें और पायें 1000 रूपये जुड़े
1000 रूपये मुफ्त पायें Join Now    

कहते है की प्यार की कोई उम्र नहीं कोई सीमा नहीं ! जब इंसान के सर पर प्यार का परवान चढ़ता है तो वो इसमें अँधा हो जाता है। फिर उसके अंदर केवल अपने प्रेमी की चाह और उसे पाने की तड़प होती है। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में भी ऐसे कई ख़िलाड़ी हुए है जिन्होंने इन बातो को सच साबित किया है। इसी के चलते आज हम आपको भारतीय क्रिकेट के उन 4 धुरन्धरो से मिलवाने वाले है जिन्होंने विदेशी लड़की से बेइंतहा प्यार किया और फिर समय आने पर शादी भी कर ली। आज ये सब खुशहाल जिन्दगी भी बिता रहे है…

1.इरफ़ान पठान:-

जी हां इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ आलराउंडर इरफ़ान पठान का नाम सबसे पहले आता है। बता दे की इरफ़ान पठान ने साल 2016 में सऊदी अरब में जन्मी सफा बेग से शादी की थी। सफा बेग का जन्म 28 फरवरी 1994 को हुआ था। सफा बेग सऊदी की मॉडल और पत्रकार रह चुकी है। अब इनका के लड़का भी है जिसका नाम इमरान खान है।

2.शिखर धवन:-

जी हां, शिखर धवन का दिल भी एक विदेशी महिला पर आया था जिनका नाम आशया मुखर्जी है। आयशा के बारे में बताया जाता है की इनकी जन्म दो भारत में हुआ था लेकिन इनके पास नागरिकता ऑस्ट्रेलिया की है। और आशया पेशे से एक बॉक्सर है। इन्होने साल 2012 में एक दुसरे से शादी कर ली थी जिसके बाद इनकी ये शादी केवल 2021 तक ही चली और फिर ये दोनों एक दुसरे से तलाक लेकर अलग हो गये। आयशा से धवन का एक लड़का भी है जिसका नाम जोरावर है, जोरावर अधिकतर अपनी मम्मी के पास ही रहता है।

3.हार्दिक पांड्या:-

मौजूदा समय में भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर  हार्दिक पांड्या ने पिछले साल ही सर्बिया की मॉडल और बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्तोंकोविक के साथ लव मैरिज की थी। बता दे की नताशा रियल्टी शो बिग बॉस सीजन 8 की एक प्रतिभागी रह चुकी है। और अब नताशा और हार्दिक का एक बेटा भी है जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है।

4.युवराज सिंह:-

युवराज सिंह की लव स्टोरी भी काफी पॉपुलर है। बता दे की युवी ने साल 2015 में बॉलीवुड अभिनेत्री और ब्रिटिश मॉडल हेजल कीच के साथ सगाई की थी। और फिर इसके अगले साल ही 2016 में चंडीगढ़ में एक गुरूद्वारे में सिख परम्परा के साथ शादी की थी। और अब इनके एक बच्चा भी है जिसका नाम इन्होने हाल ही में ओरियन कीच सिंह रखा है।

Kuldeep Kumar

Journalist from Moradabad. At @News Desk he report, write, view and review Crcicket News. Can be reached at [email protected] with Subject line starting Kuldeep

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *